Search

 
 
 

55 हजार पुलिसकर्मी झारनेट प्रोफाइल अपडेट में जुटे, वेतन निकासी मामलों के बाद बढ़ी सतर्कता

Ranchi: बोकारो और हजारीबाग में पुलिस विभाग के अकाउंट सेक्शन से अवैध निकासी के मामले सामने आने के बाद राज्य भर में पुलिसकर्मियों का सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है. डीजीपी के निर्देश पर सभी जिलों और इकाइयों में कार्यरत पुलिस बल का विवरण अपडेट कराया जा रहा है.
 

Ranchi: बोकारो और हजारीबाग में पुलिस विभाग के अकाउंट सेक्शन से अवैध निकासी के मामले सामने आने के बाद राज्य भर में पुलिसकर्मियों का सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है. डीजीपी के निर्देश पर सभी जिलों और इकाइयों में कार्यरत पुलिस बल का विवरण अपडेट कराया जा रहा है.

 

झारनेट प्रोफाइल अपडेट करने के आदेश के बाद करीब 55 हजार पुलिसकर्मी और पदाधिकारी अपने सेवा संबंधी दस्तावेज दुरुस्त करने में जुट गए हैं. हालांकि पूरे मामले में अब तक सीआईडी की औपचारिक जांच शुरू नहीं हो सकी है, लेकिन विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

 

निर्देश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को अपना जीपीएफ, पीआरएएन नंबर, नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, आधार संख्या, पैन नंबर, ईमेल आईडी, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड भरकर जमा करना अनिवार्य किया गया है. इसके साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की छायाप्रति या कैंसिल चेक भी संलग्न करने को कहा गया है.

 

राज्य के थाना, ओपी, जिला मुख्यालय और विभिन्न इकाइयों में पुलिसकर्मी इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगे हुए हैं. कई जिलों में एसपी स्तर से यह भी निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रोफाइल अपडेट नहीं करने पर संबंधित कर्मियों का वेतन रोका जा सकता है.

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान के जरिए पुलिसकर्मियों का पूरा डाटा अपडेट होगा और भविष्य में वित्तीय अनियमितताओं की आशंका कम की जा सकेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही