Search

झारखंड में 55651 आपराधिक मामले दर्ज, सिर्फ 28380 मामले में ही चार्जशीट दाखिल कर पायी पुलिस

Saurav Singh Ranchi :  हत्या, दुष्कर्म, लूट, चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट के 55,651 में से सिर्फ आधे मामले में ही झारखंड पुलिस चार्जशीट दाखिल कर पायी है.  साल 2019 से लेकर 31 मई 2023 तक झारखंड के सभी 24 जिलों में कुल 55651 आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं. जिनमें से सिर्फ 28380 मामले में झारखंड पुलिस चार्जशीट दाखिल कर पाई. बाकी के 27,271 मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल नहीं कर पायी है. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-a-criminal-arrested-with-pistol-sent-to-jail/">रामगढ़

: पिस्तौल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल)

जानें किन मामलों में कितनी चार्जशीट दाखिल की गयी

आपराधिक वारदातें दर्ज मामले चार्जशीट
हत्या 7323 5110
डकैती 512 307
लूट 2903 1493
दुष्कर्म 5109 4026
आर्म्स एक्ट 2496 2013
चोरी 37308 15431
कुल 55651 28380

चार्जशीट दाखिल करने के लिए इतने दिनों का दिया जाता है समय 

बता दें कि पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 या 60 दिनों का एक निर्धारित समय दिया जाता है. देखा जाता है कि कुछ मामलों में  पुलिस जानबुझकर किसी आरोपी की चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं करती. क्योंकि चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही न्यायालय आरोपी की जमानत पर विचार करती है. इसलिए पुलिस कभी-कभी आरोपी की जमानत को रोकने के लिए भी ऐसा करती है. इसे भी पढ़ें : यौन">https://lagatar.in/sexual-harassment-case-delhi-police-files-two-chargesheets-clean-chit-to-brij-bhushan-singh-in-minor-wrestlers-case/">यौन

उत्पीड़न मामला : दिल्ली पुलिस ने दो चार्जशीट दायर की, नाबालिग पहलवान के मामले में बृजभूषण सिंह को क्लीन चिट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp