Search

 
 
 

धनबाद से 5620 बच्चे स्टेट ओलंपियाड परीक्षा में होंगे शामिल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झारखंड स्टेट ओलंपियाड की परीक्षा 18 से 20 जुलाई तक होगी. परीक्षा दोनों पालियों में ली जाएगी जिसमें धनबाद जिले से कुल 5620 बच्चे भाग लेंगे.वहीँ परीक्षा में पूरे झारखण्ड से 68868 विद्यार्थी शामिल होंगे. जेसीइआरटी रांची की निदेशक किरण कुमारी पासी से निर्देश मिलने के बाद जिले में परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. पत्र में निर्देश दिया गया है कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए जिस स्कूल को केंद्र बनाया गया था, उन्हीं केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा को लेकर वह सारी व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया गया है, जो मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में किया जाता है. सीसीटीवी कैमरा, छात्रों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्ट की उपलब्धता, परीक्षा केंद्र पर बिजली, पानी व शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.

 15 जुलाई को मिलेंगे ओएमआर शीट और प्रश्न-पत्र

परीक्षा के लिए ओएमआर शीट एवं प्रश्न पत्र जेसीइआरटी से 15 जुलाई को मिलेगी. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए जिन केंद्राधीक्षकों को जिम्मेवारी मिली थी, उन्हें ही ओलंपियाड परीक्षा आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी गई है. परीक्षा में प्रथम पाली के लिए 9.30 बजे व दूसरी पाली के लिए 12.30 रिपोर्टिंग टाइम रखा गया है. ओलंपियाड में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के वेबसाइड से डाउनलोड करना होगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही