Search

 
 
 

रांची: स्वच्छता के लिए 57 लोगों को मिला प्रशस्ति पत्र

 
Ranchi: रांची नगर निगम के तत्वावधान पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया था. अभियान के तहत 16 दिनों में नगर निगम की ओर से सुपरवाईजरों एवं सफाई कर्मियों की अच्छी मेहनत से अभियान सफल हुआ. इसके लिये अभियान को मानीटरिंग कर सफल बनाने वाले निगम क्षेत्र के सुपरवाइजरों को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर बुधवार को गांधी जयंती के दिन नगर निगम सभागार में समारोह आयोजित किया गया. समारोह में नगर आयुक्त संदीप कुमार सिंह ने चयनित 57 लोगों को प्रश्सति पत्र का सम्मान दिया. जिसमें समद अली अहमद, अनिल कुमार गुप्ता, महादेव भांगड़ा, अमित कुमार सिंह, बीरबल कुमार, सूरज कुमार आदि शामिल हैं. इस अवसर पर डॉ किरण कुमारी, सिटी मैनेजन संदीप कुमार समेत नगर निगम के अन्य कर्मचारी अधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - फरक्का-ललमटिया">https://lagatar.in/criminals-blew-up-farakka-lalmatia-ntpc-railway-track-coal-transportation-halted/">फरक्का-ललमटिया

NTPC रेलवे ट्रैक को अपराधियों ने विस्फोट कर उड़ाया, कोयले की ढुलाई ठप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही