Search

 
 
 

कटिहार: दो कार से 58 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

 
Katihar: पुलिस ने छापेमारी कर गांजे की बड़ी खेप बरामद की. मामला कुरसेला थाना क्षेत्र का है. पुलिस को नवाबगंज पूरब टोला में बहरू मंडल के नवनिर्मित मकान में गांजे की खरीद बिक्री की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस ने छापेमारी कर गांजा का जखीरा बरामद किया. एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि दो लग्जरी कार में पुलिस ने 58 किलो गांजा बरामद किया है. इस तस्करी से जुड़े बहरू को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस ने दो सुमो कार को जब्त किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. बता दें कि पुलिस की छापेमारी के दौरान बहरू अपने साथियों के साथ भागने लगा था. जिसे पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया. अन्य तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान घर के अंदर से 10 किलो गांजा बरामद किया गया. इसके अलावा एक सूमो कार से 22 किलो और दूसरे सुमो कार से 26 किलो गांजा बरामद किया. कुल मिलाकर 58 किलो गांजा बरामद हुआ है. इसे भी पढ़ें - सिद्दीकी">https://lagatar.in/salmans-fate-will-be-worse-than-siddiquis-lawrence-bishnoi-gang-threatens-mumbai-police/">सिद्दीकी

से भी बुरा होगा सलमान का हश्र, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई पुलिस को भेजा धमकी भरा मैसेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही