Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू संसदीय क्षेत्र में पड़े 59.99 फीसदी वोट

पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद बढ़ेंगे वोट प्रतिशत Medininagar: पलामू संसदीय सीट पर सोमवार को पलामू और गढ़वा जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया. कुल 2427 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया. मतदाता निर्धारित समय 7 बजे से पहले ही बूथ पर पहुंचकर कतार में लग गए थे. यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. शाम तक पलामू संसदीय सीट पर कुल 59.99 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद यह मत प्रतिशत बढ़ सकता है. इधर सुबह के नौ बजे तक 11.47 प्रतिशत मतदान हो चुका था. इधर, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदाताओं की कतार भी लंबी होने लगी. सुबह 11 बजे तक 26.95 प्रतिशत मतदान हो चुका था. हालांकि मौसम में नरमी दिखी. दिनभर धूप छांव का खेल चलता रहा. मतदाता भी घर से निकलते रहे जिसका परिणाम है कि दोपहर एक बजे तक कुल 41.85 प्रतिशत मतदान हो चुका था. दोपहर एक बजे तक डालटनगंज विस क्षेत्र में 41.43, बिश्रामपुर विस क्षेत्र में 41.12, छत्तरपुर विस क्षेत्र में 41.93, हुसैनाबाद विस क्षेत्र में 40.92, गढ़वा विस क्षेत्र में 40.65 व भवनाथपुर विस क्षेत्र में 44.57 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे. अपराह्न 03 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 56.59 प्रतिशत हो चुका था. इसे भी पढ़ें-लाठीचार्ज">https://lagatar.in/angered-by-the-lathicharge-hundreds-of-people-surrounded-guva-police-station-and-demanded-suspension-of-the-police-officer/">लाठीचार्ज

से नाराज सैकड़ों लोगों ने घेरा गुवा थाना, थानेदार को सस्पेंड करने की मांग की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-13-at-18.47.24_0b613435-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मतदान के दौरान सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

डालटनगंज विस क्षेत्र में 52.41, बिश्रामपुर विस क्षेत्र में 51.23, छत्तरपुर विस क्षेत्र में 52.62, हुसैनाबाद विस क्षेत्र में 49.92, गढ़वा विस क्षेत्र में 55.82 व भवनाथपुर विस क्षेत्र में 56.69 प्रतिशत वोट पड़े थे. शाम 5 बजे डालटनगंज विस क्षेत्र में 60.62, बिश्रामपुर विस क्षेत्र में 58.60, छत्तरपुर विस क्षेत्र में 59.20, हुसैनाबाद विस क्षेत्र में 55.03, गढ़वा विस क्षेत्र में 62.74 व भवनाथपुर विस क्षेत्र में 62.11 प्रतिशत कुल मत पड़े. लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू के इलाके में करीब 40 कंपनी सुरक्षाबलों की तैनात की गई थी. इधर, चुनाव को लेकर पलामू लोकसभा सीट से सटने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया था. इस दौरान बिहार, छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस सर्च अभियान भी चलाती रही. इसे भी पढ़ें-जनता">https://lagatar.in/people-blessed-prime-minister-modi-aditya-sahu/">जनता

ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया आशीर्वाद : आदित्य साहू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-13-at-18.45.39_2e775e59-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही