Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सल विरोधी अभियान में लगे बम निरोधक दस्ते के 59 कर्मियों का होगा 55 लाख का बीमा

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में लगे बम निरोधक दस्ते के 59 कर्मियों का 55 लाख रूपये का बीमा होगा. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा टेंडर जारी किया गया है. टेंडर भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गयी है. बीमा एक साल के लिए होगा. उपयुक्तता के आधार पर बीमा की अवधि और एक वर्ष तक बढ़ाया जाना प्रस्तावित है. इसे भी पढ़ें : बर्ड">https://lagatar.in/health-ministers-statement-on-bird-flu-there-is-no-need-to-be-afraid-whenever-bird-flu-comes-we-eat-more-chicken/">बर्ड

फ्लू पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- डरने की जरूरत नहीं है, जब-जब बर्ड फ्लू आया, हम ज्यादा मुर्गा खाये

साल भर में 2950 रुपये चुकाने होंगे

इस बीमा योजना के तहत प्रति कर्मचारी 2950 रुपये साल भर के लिए देय होंगे. बम निरोधक दस्ते के कर्मियों की मौत होने पर 100% बीमा कवर दिया जायेगा. इसके तहत् 55 लाख रुपये दिये जायेंगे. पूरी तरह से विकलांग होने पर भी 100% बीमे का लाभ मिलेगा. आंशिक विकलांगता पर 50% ,चोट के कारण निजी या सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 20 लाख रूपया का बीमा कवर मिलेगा. बम का पता लगाने और उसे डिस्पोज करने दौरान या उस दौरान सड़क दुर्घटना और अन्य दुर्घटना होने पर बीमा के तहत 15 लाख मिलेंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही