- जामताड़ा में सबसे अधिक 52.48 फीसदी केस हैं लंबित
Ranchi : झारखंड के रेवेन्यू कोर्ट में 59,085 मामले लंबित हैं. जबकि रेवेन्यू कोर्ट में दो लाख 47 हजार 203 मामले अनुसंधान के लिए आये. इसमें से एक लाख 88 हजार 118 यानी 76.10 फीसदी मामलों का निष्पादन कर लिया गया. वहीं 23.90 फीसदी मामले अब तक लंबित हैं. रांची में 21892 मामले पेंडिंग हैं. जबकि जामताड़ा में 3521, देवघर में 3234 और धनबाद 3412 मामलों का अब तक निष्पादन नहीं हुआ है.
तीन जिलों में 10 फीसदी से कम मामले लंबित
तीन जिलों में 10 फीसदी से भी कम मामले लंबित हैं. बोकारो में 699 यानी 9.74 फीसदी मामले लंबित हैं. वहीं कोडरमा में 339 यानी 6.31 फीसदी मामले पेडिंग हैं. जबकि सिमडेगा में सबसे कम 166 यानी सिर्फ 2.71 फीसदी मामले ही लंबित हैं. वहीं जामताड़ा में सबसे अधिक 52.48 फीसदी मामलों का निष्पादन नहीं हुआ है.
जानें किस जिले में कितने मामले हैं पेडिंग
| जिला | पेंडिंग मामलों की संख्या | पेंडिंग मामले (प्रतिशत में) |
| बोकारो | 699 | 9.74 |
| चतरा | 1305 | 16.86 |
| देवघर | 3234 | 34.53 |
| धनबाद | 3412 | 31.43 |
| दुमका | 1780 | 25.17 |
| पूर्वी सिंहभूम | 1837 | 22.01 |
| गढ़वा | 1133 | 11.89 |
| गिरिडीह | 1711 | 16.48 |
| गोड्डा | 1521 | 26.04 |
| गुमला | 1049 | 23.90 |
| हजारीबाग | 5019 | 23.03 |
| जामताड़ा | 3521 | 52.48 |
| खूंटी | 2763 | 21.58 |
| कोडरमा | 339 | 6.31 |
| लातेहार | 518 | 11.37 |
| लोहरदगा | 604 | 16.67 |
| पाकुड़ | 526 | 10.97 |
| पलामू | 712 | 10.43 |
| रामगढ़ | 2158 | 29.10 |
| रांची | 21892 | 30.86 |
| साहेबगंज | 818 | 28.66 |
| सरायकेला | 1296 | 16.96 |
| सिमडेगा | 166 | 2.71 |
| प. सिंहभूम | 1082 | 21.28 |
Leave a Comment