Search

 
 
 

CORONA UPDATE : 24 घंटे में मिले 5974 नए मरीज, ठीक हुए 5810, एक्टिव केस 59 हजार के पार

 

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 5974 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 132 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 5810 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 59707 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 3205 पर पहुंच गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 29 हजार के पार

राजधानी रांची में कोरोना के 1165 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1300 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 19865 पर पहुंच गया है. वही रांची में 33 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वहीं दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 1070 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5733 पर पहुंच गया है, जबकि इस जिले में 32 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 996 है.

इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 405, चतरा में 65, देवघर में 98, धनबाद में 126, दुमका में 71, पूर्वी सिंहभूम में 1070, गढ़वा में 39, गिरिडीह में 224, गोड्डा में 91, गुमला में 192, हजारीबाग में 535, जामताड़ा में 78, खूंटी में 166, कोडरमा में 267, लातेहार में 169, लोहरदगा में 109, पाकुड़ में 11, पलामू में 285, रामगढ़ में 316, रांची में 1165, साहेबगंज में 25, सरायकेला में 94, सिमडेगा में 122, पश्चिमी सिंहभूम में 251 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 10, चतरा में 2, धनबाद में 07, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 32, गढ़वा में 05, गिरिडीह में 06, गोड्डा में 04, गुमला में 01, हजारीबाग में 05, खूंटी में 05, कोडरमा में 02, लातेहार में 02, लोहरदगा में 01, पालामू में 01, रामगढ़ में 08, रांची में 33, सरायकेला में 03, सिमडेगा में 02, पश्चिमी सिंहभूम में 02 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही