Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव से पहले झारखंड चैंबर की 59वीं वार्षिक आमसभा, ऑडिट का जिम्मा फिर मेसर्स जेएन अग्रवाल एंड कंपनी को

Advertisement
Advertisement
  • बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार को सुबह 9 बजे से होगा चुनाव
  • फेडरेशन को राज्यस्तरीय स्वरूप देने के लिए कमिटी ने बेहतर प्रयास किया - किशोर मंत्री
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 59वीं वार्षिक आमसभा में बैलेंस शीट सहित आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. जिस पर सभा में उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति जताई. शुक्रवार को चैंबर भवन में 138 सदस्यों की उपस्थिति में आमसभा संपन्न हुई. इसमें रांची सहित गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, चाईबासा जिलों के चैंबर ऑफ कॉमर्स, संबद्ध संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले के व्यवसायी, उद्यमी एवं प्रोफेशनल्स शामिल हुए. इस अवसर पर महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने चैंबर के इस सत्र की वार्षिक गतिविधियों को सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे वहां उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया. आमसभा द्वारा सर्वसम्मति से चैंबर के ऑडिट के लिए एक बार फिर मेसर्स जेएन अग्रवाल एंड कंपनी को कार्यभार दिया गया. कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया ने सत्र 2022-23 के आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की.

चैंबर को आर्थिक रूप से सशक्त किया- किशोर मंत्री

आमसभा को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि फेडरेशन को राज्यस्तरीय स्वरूप देने के लिए कमिटी ने बेहतर प्रयास किया है. इस दौरान 14 जिलों का दौरा किया गया. कई जिलों में चैंबर की स्थापना के साथ ही जिला स्तर पर रीजनल कॉन्कलेव का आयोजन और व्यापार जगत से जुड़ी कानूनी जटिलताओं के सरलीकरण की दिशा में काम किया गया. राज्य में भवन नियमितीकरण योजना का प्रारूप तैयार करना, होल्डिंग टैक्स की दरों में कमी किये जाने के साथ ही ईस्टर्न जोन के चैंबर्स के बीच झारखंड चैंबर को नेतृत्व प्रदान करने की सफल कोशिश की गई. मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन और 260 नये सदस्यों को जोड़कर चैंबर को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक सफलता मिली है. झारखंड चैंबर को स्मॉर्ट सिटी में एक एकड भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी हमें राज्य सरकार से सकारात्मक सहमति मिली है.

रविवार सुबह 9 बजे से होगा मतदान

चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया एवं पवन शर्मा ने चुनावी प्रक्रियाओं पर कहा कि बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 24 सितंबर को सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान होगा. मतदान के उपरांत मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा की जायेगी.

चार प्रमंडल के निर्विरोध निर्वाचित होंगे

चार प्रमंडलों में प्रदीप अग्रवाल (कोयलांचल), नीतिन प्रकाश (कोल्हान), आकर्ष आनंद (पलामू) और प्रीतम गाडिया (संताल परगना) को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने की भी घोषणा की गई. केवल नॉर्थ और साउथ प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव होगा.

चैंबर के संविधान संशोधन पर हुआ निर्णय

चैंबर के संविधान में संशोधन के लिए सदस्यों द्वारा प्रेषित किये गये कुछ प्रस्तावों को भी महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने प्रस्तुत किया, जिसे संविधान संशोधन कमिटी के पास विचार के लिए निर्गत करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-lalu-blames-modi-for-indecent-behavior-of-bjp-mps/">बिहार

: लालू ने भाजपा सांसदों के अमर्यादित व्यवहार के लिए मोदी पर दोष मढ़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही