Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी : पीएम मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Advertisement
Advertisement
पुलवामा के शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा : प्रधानमंत्री मोदी NewDelhi :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में पुलवामा हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा.

40 से ज्यादा जवान हुए थे शहीद

बता दें कि पांच साल पहले (14 फरवरी 2019) आज ही के दिन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार  ने सुरक्षाबलों को ले जा रही एक बस में आईईडी लदी गाड़ी से टक्कर मारी थी. टक्कर के बाद सीएरपीएफ के वाहन विस्फोट हुआ और सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे. यह घटना को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुआ था. सीआरपीएफ के काफिले में 78 बसें थीं, जिनमें लगभग 2500 सैनिक जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी.

हमले के 12 दिनों में भारत ने पाकिस्तान से लिया था बदला

हमले के महज 12 दिनों के बाद 26 फरवरी, 2019 को भारत ने अपने शहीद जवानों का बदला पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करके लिया था. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्ठित जैश कैंप पर हमला किया था. 26 फरवरी की देर रात मिराज 2000 ने ग्वालियर से उड़ान भरी थी. 12 मिराज विमान सुबह करीब तीन बजे पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हुए और बालाकोट में बम बरसाना शुरू कर दिया. इस दौरान पाकिस्तान के एफ16 विमान एक्टिव हो गया. लेकिन तबतक भारत की वायुसेना अपना काम कर चुकी थी. भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में मौजूद जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया था. इस हमले में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही