Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किशोरगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल जब्त

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज आनंद नगर में शनिवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. मामले में एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर तेज तर्रार कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने छापेमारी कर गोलबारी के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में इरगू टोली, बगान चौक के सरयू प्रसाद साहु (52 वर्ष),  इरगु टोली बगान चौक के ही अविनाश सिंह (40 वर्ष), सचिन कुमार, उम्र 30 वर्ष, पेठ- श्री देवलाल राय, न्यू मधुकम रोड नंबर-05 के देवलाल राय, हरमू गंगा नगर के अर्जुन सिंह उर्फ विकास सिंह (30वर्ष), किशोरगंज रोड नंबर-1 के पिन्टू गुप्ता, (42वर्ष) शामिल है. बता दें कि इससे पहले शनिवार को ही पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह  (36 वर्ष) को किशोरगंज रोड नंबर- 01 से गिरफ्तार कर लिया था. उसके पास से एक देशी लोडेड पिस्तौल, चार जिंदा गोली भी पुलिस ने जब्त की थी. विक्रम सिंह पर डोरंडा और अरगोड़ा थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में पहले से ही मामला दर्ज है.

क्या है पूरा मामला

विक्रम सिंह का मुहल्ले के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद खत्म होने के बाद शनिवार की दोपहर में विक्रम सिंह अपने 20-25 साथियों के साथ पहुंचा और मुहल्ले में फायरिंग करने लगा. फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद विक्रम मौके से फरार हो गया. विवाद का कारण कमेंट करना बताया जा रहा है. मुहल्ले के लोगों ने बताया कि मुहल्ले के ही अमित के साथ विरेंद्र नाम के युवक के साथ शुक्रवार को विवाद हो गया था. विरेंद्र ने अमित पर कमेंट किया था. इस बात को लेकर शनिवार को दोनों गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. विरेंद्र ने घटना की जानकारी विक्रम को दी, जिसके बाद मामला बढ़ गया और विक्रम ने साथियों के साथ आकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ें : राशिद">https://lagatar.in/rinku-singhs-innings-overshadowed-rashid-khans-hat-trick-this-is-how-kolkata-won/">राशिद

खान की हैट्रिक पर फिरा पानी, रिंकू सिंह बने हीरो, आखिरी ओवर में कोलकाता को ऐसे जिताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही