Search

 
 
 

एक करोड़ की लूट में शामिल 6 आरोपी दोषी करार, दोस्त का पैसा लुटवाने वाले अनमोल व अन्य को 24 को सुनाई जाएगी सजा

 
Ranchi : रांची  सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने एक करोड़ रुपये लूटकांड मामले के छह आरोपियों को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने दोषियों की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है. दरअसल रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड से 12 अप्रैल 2021 को एक करोड़ रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में अनमोल सिंघानिया, वसीम अहमद, नजमी हसन, मनोज कुमार भगत, जसीम अहमद एवं जुल्फेकार उर्फ राजा खान आरोपी थे. घटना के बाद महुआ कारोबारी शुभम अग्रवाल ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एक करोड़ रुपए की इस लूट की साजिश कारोबारी शुभम अग्रवाल के दोस्त अनमोल सिंघानिया ने ही रची थी. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लुटे गए 90 लाख रुपये भी बरामद किये थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/jamshedpurs-bjp-leader-abhay-singh-has-been-granted-bail-by-high-court-he-is-in-jail-in-a-riot-case/">BREAKING

: जमशेदपुर के BJP नेता अभय सिंह समेत अन्य को हाईकोर्ट ने दी बेल, दंगा के केस में जेल में हैं बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही