Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झड़गड़ा में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. नाबालिग लड़की की मां ने हुसैनाबाद थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिए गए आवेदन में लिखा है कि 18 मई दिन गुरुवार को अपनी भगनी की शादी में गई थी. मेरी बेटी (16 वर्ष) घर में अकेले थी. रात को जब मैं वापस आई तो बेटी घर में नहीं थी. कुछ देर बाद वह खून से लथपथ और लड़खड़ाते हुए घर पहुंची. उसने बताया कि मैं रात में करीब 8:00 बजे घर में खाना बना रही थी, उसी क्रम में 6 लड़के नीतीश कुमार ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर, सचिन ठाकुर पिता राम जी ठाकुर, राजू ठाकुर पिता मनोज ठाकुर, रोहित ठाकुर पिता परमेश्वर ठाकुर, सचिन ठाकुर उर्फ मझीला पिता सुदेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर सभी ग्राम झड़गड़ा जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए उठाकर घर से कुछ दूरी पर ले गए और बारी-बारी से जबरदस्ती मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया. मैं चिल्लाने का बहुत प्रयास किया पर सभी लोगों ने मेरा हाथ पैर और मुंह दबा दिया. सभी ने सामूहिक दुष्कर्म करने के दौरान मेरा वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि किसी के बताओगी तो वीडियो वायरल कर देंगे. साथ ही तुझे जान से मार देंगे. थाना आने के दौरान सत्येंद्र ठाकुर पिता चंद्र देव ठाकुर ने जान से मारने की धमकी दी. हुसैनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर गई. इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी कीमत पर दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-decision-on-2000-note-rbi-will-withdraw/">BREAKING
: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक [wpse_comments_template]
: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक [wpse_comments_template]
Leave a Comment