Search

 
 
 

रांची: आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले 6 अपराधी गिरफ्तार

 
Ranchi: आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले छह अपराधी गिरफ्तार हुआ है. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मेसरा ओपी क्षेत्र के चुट्टू गांव से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया. ये सभी अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने वाले थे. इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में मास्टरमाइंड वशी अहमद उर्फ बसी अहमद उर्फ अरमान, इमरान अंसारी उर्फ बडकू, आफताब अंसारी उर्फ रेंचो, सत्यम कुमार महतो उर्फ सतू, अरसद आलम उर्फ छोटका और सनु अंसारी शामिल है. गुरुवार शाम एसएसपी चंदन सिन्हा ने अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. एसएसपी ने बताया कि सभी अपराधी चुट्टू गांव में अशरफ अंसारी के घर में डकैती योजना बना रहे थे. लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, दो बाइक और दस हजार रुपये नकद बरामद किया है. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-was-losing-milkipur-in-its-internal-survey-hence-elections-were-postponed-akhilesh-yadav/">भाजपा

अपने आंतरिक सर्वे में मिल्कीपुर हार रही थी, इस कारण टले चुनाव : अखिलेश यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही