Search

 
 
 

गिरिडीह से 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल, बाइक समेत अन्य सामान बरामद

 
Giridih : गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ में पुलिस ने छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराधियों के बारे में सूचना मिली थी. इसके आधार पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने उक्त गांव में छापेमारी कर छह आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में पंचनटांड़ निवासी अभिषेक कुमार मंडल, सुनील कुमार मंडल, धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के अरवाटांड़ निवासी सिद्धेश्वर मंडल व सूरज कुमार मंडल उर्फ संतोष कुमार मंडल, गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र का दीपक साव और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का उज्ज्वल सिंघा शामिल है. डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से 16 मोबाइल, 38 सिम कार्ड, 8 एटीएम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक और एक बाइक बरामद किया गया है. छापेमारी टीम में डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार,रौशन कुमार,सहायक पुलिस अवर निरीक्षक गजेंद्र कुमार,साकेत वर्मा,सुरेश यादव शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-two-news-together-including-bike-rider-injured-in-road-accident-in-village/">

गिरिडीह : गावां में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल समेत दो खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही