Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेशनल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड के 6 दिव्यांग खिलाड़ी महाराष्ट्र रवाना

Ramgarh : अखिल भारतीय क्रिकेट संघ और बधिर संघ द्वारा महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड के 6 दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन हुआ है. 5 से 8 जून तक आयोजित T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ईस्ट जोन से 6 दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे. जिसमें रंजीत कुमार (कप्तान), रुस्तम हुसैन, विजय कुमार, अभिषेक मिश्रा, सोनू कुमार सिंह , शोएब अख्तर शामिल है. रंजीत के कप्तान बनाए जाने पर जिलेवासियों व खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. रंजीत पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट के कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है. रंजीत ने अपनी पत्नी के माध्यम से बताया कि उनकी टीम काफी बेहतर है और टीम इस टूर्नामेंट में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी. रंजीत की पत्नी रीमा साहू स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर द डिसेब्लड की अध्यक्ष है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-rail-accident-railway-minister-inspected-the-spot-the-death-toll-increased-to-280/">ओडिशा

रेल हादसा : रेल मंत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया, मृतकों की संख्या बढ़कर 280, 900 घायल, 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही