Search

 
 
 

दो सप्ताह में 6 लाख लोगों को मिली कोविड वैक्सीन की डोज

 
Ranchi: झारखंड में 14 दिन में 6 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है. एनएचएम के पास उपलब्ध टीके के आंकड़ों के अनुसार 26 मई तक झारखंड में वैक्सीन कवरेज 40,12,142 था, जो आठ जून की सुबह तक 46,07,189 डोज के कवरेज तक पहुंच गया. पूरे झारखंड में दो सप्ताह के दौरान लगभग 6 लाख वैक्सीन की नई खुराक दी गई. 26 मई तक राज्य सरकार के पास कुल टीका की उपलब्धता 42,07,128 डोज की थी. इसमें से 40,12,142 डोज दिया जा चुका था. वहीं आठ जून तक कुल टीके की डोज की उपलब्धता 46,76,990 थी. इसमें से 46,07,189 डोज दी गयी थी.

जागरुकता अभियान से टीकाकरण की बढ़ी गति

राज्य सरकार ने मई माह में लोगों को वैक्सीन की आवश्यकता, कोविड उपयुक्त व्यवहार और अन्य चीजों के बारे में जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया. जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडल की 23 लाख से अधिक महिलाओं को राज्यभर में जन जागरुकता अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया. संचार माध्यमों से भी टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया गया.

वैक्सीनेशन को महाअभियान का रूप दिया गया 

राज्य के दुर्गम इलाकों में टीकाकरण के लिए चारपहिया वाहन से पहुंचना मुश्किल था. सरकार ऐसे क्षेत्रों में निवास करने वालों को भी वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. कई जिलों में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन सुविधा के साथ बाइक टीकाकरण अभियान चल रहा है. इससे ग्रामीण आबादी के बीच जागरुकता पैदा करने और एक बड़ी आबादी को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने में भी मदद मिली.

वैक्सीन की बर्बादी कम हुई

टीकाकरण अभियान को और गति देकर वैक्सीन की क्षति को कम किया जा रहा है. राज्य सरकार वैक्सीन सेंटर में यह सुनिश्चित कर रही है कि वैक्सीन की क्षति ना हो. 26 मई तक राज्य में वैक्सीन की क्षति 4.5 प्रतिशत के करीब थी, जो घटकर 1.5 प्रतिशत से भी कम हो गई है. टीकाकरण अभियान की घोषणा के दिन से ही राज्यवासियों के लिए टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अथक प्रयास राज्य सरकार कर रही है. वैक्सीन अंतिम व्यक्ति को उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास लगातार जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही