Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में डेंगू के 6 नए मरीज मिले, एसएनएमएमसीएच में कराया गया भर्ती

Advertisement
Advertisement

जिले में बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 19 पहुंची

Dhanbad : धनबाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है. जिले में 18 सितंबर सोमवार को 6 नए मरीज मिले. इनके सहित डेंगू के लक्षण वाले तीन संदिग्ध मरीजों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. इनमें बोकारो की दो महिलाएं शामिल हैं. बाघमारा के तेलमच्चो में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर फॉगिंग करने पहुंची. कंटेनर सर्वे के साथ लार्वा मारने की दवा का छिड़काव किया गया. उधर, लोदना क्षेत्र की मल्लाह पट्टी में बुखार पीड़ित मरीजों की सूचना पर जिला मुख्यालय की टीम क्षेत्र में पहुंची और 70 घरों में दोबारा कंटेनर सर्वे किया. जांच में तीन संदिग्ध मरीज मिले, जिनका ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया. जिले में डेंगे के अब तक 19 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें 5 मरीज  एसएनएमएमसीएच में इलाजरत हैं, जबकि अन्य ठीक होकर घर जा चुके हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-businessmen-will-not-tolerate-threats-from-gangsters-district-chamber/">धनबाद

: रंगदारों की धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे व्यसायी- जिला चैम्बर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही