Ganwa (Giridih) : गावां थाना की पुलिस व वन विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब चुलाई के खिलाफ सघन अभियान चलाया. इस क्रम में सिजुवाई व राजोखार से सटे जंगलों में अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया. पुलिस जब पहुंची, तो शराब निर्माण का कार्य चल रहा था. दर्जनों ड्रम में महुआ को तैयार होने के लिए रखा गया था. पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ, 20 टीन गुड़ व करीब 40 लीटर तैयार शराब को नष्ट किया. पुलिस को आते देख धंधेबाज जंगल की और भाग गए. वनपाल अमर विश्वकर्मा ने बताया कि अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया है. छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/ref.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> Giridih : राजधानी रांची के नामकुम स्थित आरके आंनद ग्रीन बॉल स्टेडियम में 9 से 11 फरवरी तक आयोजित ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी सम्मान से नवाजा गया. यह जानकारी गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी. उन्होंने बताया कि सेमिनार का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कराया था. जिसमे देश के विभिन्न प्रांतों से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया. गिरिडीह से दो प्रतिभागी पूजा कुमारी और अभिजीत सिंह शामिल हुये थे. सेमिनार में बतौर प्रशिक्षक कर्नाटका के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ थिरुमल जे पहुंचे थे. सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अलग-अलग कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेफरियों की एक सूची बनाई गया, जिन्हें सेमिनार के समापन समारोह में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा ने सम्मानित किया. गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के रूप में सम्मानित किया गया. अभिजीत सिंह की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक निर्भय कुमार शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-103-youths-cheated-of-lakhs-in-the-name-of-getting-jobs-in-railways/">धनबाद
: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 103 युवकों से लाखों की ठगी [wpse_comments_template]
अवैध माइका खनन मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Ganwa (Giridih) : वन विभाग ने गावां थाना क्षेत्र के चरका व सदवा पहाड़ के पास अवैध माइका उत्खनन मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. अवैध माइका उत्खनन के खिलाफ वन विभाग व गावां थाना पुलिस ने गत शनिवार को छापामारी अभियान चलाया था. छापेमारी में 18 पीस जिलेटिन व एक पीस डिटोनेटर समेत माइका व खनन उपकरण जब्त किए गए थे. गावां के रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि मामले में गोरियांचु निवासी राजेन्द्र राम व नीमाडीह निवासी अशोक यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. अवैध खनन में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. उनपर भी कार्रवाई की जाएगी.नाबालिग का यौन शोषण के बाद कराया गर्भपात, केस दर्ज
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी पंचायत क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के परिजन के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक धीरज गुप्ता, उसकी मां और बहन के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है. थाने में दिए आवेदन में परिजनों ने आरोप लगाया कि धीरज गुप्ता पीड़िता के साथ वर्ष 2023 से ही जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था. इसी दरम्यान पीड़िता गर्भवती को गई. आरोप है कि गर्भवती होने के बाद युवक, उसकी मां व बहन ने मिलकर पीड़िता को दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई. पूछने पर युवक और उसके परिवार वालों ने पीड़िता के परिजनों के साथ गाली-गलौज की और मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी दी है.पिकअप वैन की टक्कर से सहायक शिक्षक घायल
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद-मधुपुर मार्ग पर रविवार की रात पिकअप वैन धक्के से घुठिया निवासी सहायक शिक्षक मो जहीरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय डॉक्टरों ने घायल शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरीडीह रेफर कर दिया. दुर्घटना के बाद बेंगाबाद पुलिस द्वारा भाग रहे पिकअप वैन को छोटकी खरगडीहा के समीप पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया. घायल शिक्षक के पुत्र मो आरीफुद्दीन शिकायत पर बेंगाबाद पुलिस ने थाना में मामला दर्ज कर पिकअप वैन के चालक बिहार के आरा निवासी मो. अब्दुल आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया गया कि शिक्षक मो. जहीरूद्दीन रविवार की रात गांव में ही एक मिलाद कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांडेय की तरफ से आ रहे एक पिकअप वाहन ने प्लस टू हाई स्कूल ग्राउंड के पास उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.सरस्वती पूजा पर अश्लील व भड़काऊ गाना बजाने पर रोक
Bengabad (Giridih) : सरस्वती पूजा को लेकर बेंगाबाद थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रियंका प्रियदर्शनी, पुलिस इंसेक्टर ममता कुमारी, थाना प्रभारी विकास पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. लोगों से सरस्वती पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई. अधिकारियों ने पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया. साथ ही अश्लील व भड़काऊ गाने नहीं बजाने की सख्त हिदायत दी. शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर निगरानी रखने का निर्देश भी निर्देश दिया. बैठक में मुखिया मो. शमीम, राजेश कुमार, बारीक अंसारी, विजय सिंह, शाहनवाज़ अंसारी, मो. सद्दाम, चंद्रकांत मंडल समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी का सम्मान
alt="" width="600" height="400" /> Giridih : राजधानी रांची के नामकुम स्थित आरके आंनद ग्रीन बॉल स्टेडियम में 9 से 11 फरवरी तक आयोजित ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी सम्मान से नवाजा गया. यह जानकारी गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी. उन्होंने बताया कि सेमिनार का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कराया था. जिसमे देश के विभिन्न प्रांतों से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया. गिरिडीह से दो प्रतिभागी पूजा कुमारी और अभिजीत सिंह शामिल हुये थे. सेमिनार में बतौर प्रशिक्षक कर्नाटका के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ थिरुमल जे पहुंचे थे. सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अलग-अलग कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेफरियों की एक सूची बनाई गया, जिन्हें सेमिनार के समापन समारोह में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा ने सम्मानित किया. गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के रूप में सम्मानित किया गया. अभिजीत सिंह की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक निर्भय कुमार शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-103-youths-cheated-of-lakhs-in-the-name-of-getting-jobs-in-railways/">धनबाद
: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 103 युवकों से लाखों की ठगी [wpse_comments_template]
Leave a Comment