Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलग-अलग दो दुर्घटना में 6 लोग जख्मी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो में अलग-अलग दो दुर्घटनाओं में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं हवाई अड्डा के पास 3 गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. बता दें क‍ि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर एक ट्रक की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरी घटना बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास की है. जहां आपस में तीन गाड़ियां टकरा गई. जिसमें चार लोग जख्मी हो गए. दो घायलों को सदर अस्पताल सा सा बोकारो में भर्ती कराया गया है. वहीं 2 अन्‍य घायलों को शहर के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मालूम हो कि एक टेंपो चास की तरफ से नया मोड़ की ओर जा रही थी. तभी पीछे से आ रही एक कार टेंपो से टकरा गई. हादसे में टेंपो चालक सरोज कुमार एवं टेंपो पर सवार महिला यात्री ज्योति शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गई. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलि‍स ने सभी गाड़‍ियों को क्षतिग्रस्त कर द‍िया. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-prem-prakash-has-been-taken-on-remand-by-ed-in-pankaj-mishra-case-read-the-6-questions-that-ed-is-looking-for-answers/">Lagatar

Exclusive: प्रेम प्रकाश को पंकज मिश्रा से जुड़े केस में ED ने लिया रिमांड पर, पढ़िए वो 6 सवाल जिनका जवाब ढूंढ रही ED
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही