Koderma : शनिवार को कोडरमा जिला में 6 प्रशिक्षु आईएएस का आगमन हुआ. प्रशिक्षु आईएएस श्रुति राजलक्ष्मी, रवि कुमार, दीपेश कुमारी, कृष्णकांत कांवरिया, प्रंजल धांडा और सुलोचना मीणा पहुंचे और नवाचार गतिविधियों का अवलोकन किया. इन्होंने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, आंगनबाड़ी केन्द्र नावाडीह, आंगनबाड़ी केन्द्र बलरोटांड, कोडरमा प्रखंड परिसर में स्थित डीईजीएस, पुस्तकालय, दीदी कैफे, पलश मार्ट, पीएचसी कोडरमा, सदर अस्पताल कोडरमा, छतरबर पंचायत भवन, छतरबर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इत्यादि का भ्रमण किया. कोडरमा जिला में डिजिटल क्रांति लाने के उद्देश्य से डीईजीएस कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रशिक्षु आईएएस काफी प्रभावित हुए और कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-angry-villagers-blocked-the-road-due-to-the-murder-of-the-youth/">कोडरमा
: युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
: नक्सलियों ने पर्चा जारी कर ग्रामीणों को किया सतर्क, जंगल में न जाने की अपील [wpse_comments_template]
: युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
प्रशिक्षु आईएएस ने करियर के बारे में दिये टिप्स
सभी प्रशिक्षु आईएएस ने सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया. सदर अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में किये गये कार्य का अवलोकन किया. प्रशिक्षु आईएएस ने पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को करियर के बारे में बताया. युवाओं को यूपीएससी, एसएससी इत्यादि परीक्षा की तैयारी को लेकर अहम जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षु उप समाहर्ता सारांश जैन, पीएमयू सदस्य सुक्रुती समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-alerted-villagers-by-issuing-leaflets-appealed-not-to-go-to-the-forest/">किरीबुरू: नक्सलियों ने पर्चा जारी कर ग्रामीणों को किया सतर्क, जंगल में न जाने की अपील [wpse_comments_template]
Leave a Comment