Search

 
 
 

रांची जिला के अंतर्गत पांच विधानसभा में हुए 60.49% मतदान

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में रांची जिला के पांच विधानसभा में बुधवार को मतदान सम्पन्न हुए. मतदान सम्पन्न होने के बाद रांची डीसी वरुण रंजन और रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. डीसी ने कहा मतदान सम्पन्न होने के पश्चात सभी पोल्ड ईवीएम कृषि पंडरा के बज्रगृह में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए चिन्हित हॉल में जमा किये जा रहे हैं. इसी क्रम में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 57 मतदान केन्द्रों, कांके विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 21 मतदान केन्द्रों एवं मांडर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 10 मतदान केन्द्रों के पोल्ड ईवीएम सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्व गुरुवार बज्रगृह में जमा किये जायेंगे. उन्होंने बताया प्रथम चरण अन्तर्गत अब तक कुल 09 आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में एफआईआर दर्ज हुआ है. प्रथम चरण के मतदान दिवस के दिन रांची जिला अन्तर्गत तीन शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें कि रांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी महुआ मांझी के विरूद्ध झामुमो का चुनाव चिन्ह का पट्टा पहन कर खुलेआम बुथ पर घुमने और मतदान दिवस को प्रेस के समक्ष मतदाताओं को प्रभावित करने के संबंधी वक्तव्य दिये जाने की शिकायत प्राप्त है. जिसपर आवश्यक कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कराया गया है. इसके अलावा हटिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशी का चित्र लगा हुआ पर्ची बांटने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है, जिसपर आवश्यक जांच की जा रही है.

रांची जिला के विधानसभा वार आंकड़े

रांची : 51.50% हटिया : 58.20% तमाड़ : 67.12% कांके : 57.89% मांडर : 72.13% इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/bjp-is-scrambling-to-loot-jharkhand/">झारखंड

को लूटने के लिए भाजपा में छटपटाहट: सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही