Lagatar Desk: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों व नेताओं को सस्पेंड कर दिया गया है. वजह यह कि वो सभी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल नहीं होने नहीं पहुंचे थे.
युवा कांग्रेस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही अब पार्टी में यह चर्चा तेज हो गई है कि संगठन के आदेश-निर्देश को नहीं मानने वाले पार्टी में बने नहीं रह सकते हैं.
जारी आदेश के साथ युवा कांग्रेस ने एक संदेश में कहा है कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन में, दिनांक 01 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में आयोजित रैली में अनुपस्थित रहने के कारण सभी 60 नेताओं को निलंबित किया जाता है. संगठन ने इस संगठनात्मक अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है.
निलंबित किए गये मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी 60 नेता व पदाधिकारी अगले आदेश तक सस्पेंड ही रहेंगे. संगठन ने इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के पालन को सुनिश्चित कराने को लेकर किया जाना बताया है.