Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा जिले में 62.43 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

Garhwa:  लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव सोमवार को पलामू लोकसभा क्षेत्र में संपन्न हो गया. शाम पांच बजे तक गढ़वा जिले में 62.43 प्रतिशत का रिकार्ड मतदान दर्ज किया गया. इस चुनाव में पदाधिकारी हो या मंत्री महिला हो या युवा दिव्यांग हो या बुजुर्ग सभी ने बड़ी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिले के कुछ बूथों को छोड़ दें तो सुबह सात बजे मतदान कार्य शुरू हो गया था. मतदान केंद्र खुलने के पूर्व से ही कई बूथों पर 100 से ज्यादा लोग वोट देने के लिए कतार में खड़े हो गये थे. सूबे के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपनी पत्नी चंचल ठाकुर एवं पुत्री प्रत्यक्षा ठाकुर के साथ आम मतदाता की तरह पंक्तिबद्ध होकर उमवि कल्याणपुर बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं डीसी शेखर जमुआर एवं एसपी दीपक पांडेय वोट देने के बाद स्याही से रंगे अपनी अंगुलियां को दिखाते हुए मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का ताकत है और उस ताकत का मालिक मतदाता है. पांच वर्ष में एक बार मतदाताओं को अपनी ताकत का सही प्रयोग करने का अवसर प्राप्त होता है. उन्होंने सभी कार्यां को छोड़कर पहले मतदान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें-15">https://lagatar.in/assam-cm-himanta-biswa-sarma-will-be-on-jharkhand-tour-on-15th/">15

को झारखंड दौरे पर रहेंगे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

लाइन में लगे रहे मतदाता

जिले में वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो सुबह नौ बजे तक गढ़वा विस क्षेत्र में 10.9 प्रतिशत एवं भवनाथपुर विस क्षेत्र में 12.07 प्रतिशत, 11 बजे तक गढ़वा विस क्षेत्र में 26.31 प्रतिशत वहीं भवनाथपुर विस क्षेत्र में 28.20 प्रतिशत, एक बजे अपराहन तक गढ़वा विस क्षेत्र में 40.65 एवं भवनाथपुर विस क्षेत्र में 44.57 प्रतिशत, तीन बजे अपराहन तक गढ़वा विस क्षेत्र में 55.82 प्रतिशत एवं भवनाथपुर विस क्षेत्र में 56.59 प्रतिशत यानि कुल मिलाकर 56.21 प्रतिशत मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक गढ़वा विस क्षेत्र में 62.74 प्रतिशत एवं भवनाथपुर विस क्षेत्र में 62.11 प्रतिशत मतदान हुआ. कुल मिलाकर दोनों विधानसभा क्षेत्र में 62.43 प्रतिशत वोट डाले गये. डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा में पड़ने वाले अंश भाग भंडरिया प्रखंड, बड़गड़ प्रखंड एवं विश्रामपुर विधासभा क्षेत्र के अंश भाग मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी प्रखंड का मतदान प्रतिशत पलामू जिले में दर्ज की गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-13-at-18.26.13_5211eae6-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नये मतदाताओं को किया गया सम्मानित

गढ़वा जिले में बड़ी संख्या में नये मतदाताओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्साह से भरे युवा मतदाताओं को चुनाव आयोग की ओर से फूल देकर सम्मानित किया गया एवं उनका उत्साह वर्द्धन किया गया. राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका से उन्हें अवगत कराते हुए मतदान के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/NNNN-1-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने डाले वोट

लोकतंत्र का महापर्व तब और जीवंत हो गया जब 90 पार के बुजुर्ग अपनी कांपती होठों एवं थरथराती बदन की परवाह किये बिना व्हील चेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पर पहुंच गये. यह यथार्थ केवल एक-दो बुजुर्ग का नहीं था. बल्कि 100 से ज्यादा बुजुर्गां पर अपने अतुल साहस का परिचय देते हुए अपनी एक वोट की ताकत को ईवीएम में दर्ज कराया. ऐसे मतदाताओं का बूथ पर स्वागत किया गया. उन्हें वोट देने के लिए सुविधा प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/6-candidates-including-pradeep-yadav-of-congress-filed-nomination-from-godda/">गोड्डा

से कांग्रेस के प्रदीप यादव समेत 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-13-at-18.26.12_19b6ecb2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मोबाइल की रौशनी में कराया गया मतदान

गढ़वा जिला मुख्यालय के सोनपुरवा स्थित शालीग्राम मध्य विद्यालय मंं चार बूथ स्थापित किये गये थे. बूथ सं 141 की वोटिंग सात बजे शुरू नहीं हो सकी. मशीन में गड़बड़ी के कारण लगभग एक घंटा विलंब से वहां वोट शुरू हुआ. यहां बूथ पर मतदाताओं की काफी भीड़ लगी रही, लेकिन वोटिंग धीमी गति से ही होती रही. इसी बूथ पर शाम चार बजे मतदान कर्मी को अपनी मोबाइल की रौशनी में मतदान कराते देखा गया. इस बूथ पर 100 से ज्यादा मतदाता वोट करने के लिए कतार में खड़े थे. यही हाल बूथ सं 143 की भी थी. वहां भी 100 से ज्यादा मतदाता पंक्तिबद्ध थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही