Washington : अगर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो रूस यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करता ज्यादातर अमेरिकियों का यही मानना है. एक नये सर्वे में यह सामने आया है. शुक्रवार को हार्वर्ड सेंटर फॉर अमेरिकन पॉलिटिकल स्टडीज (CAPS) हैरिस पोल ने यह सर्वेक्षण जारी किया. पोल के अनुसार 62 फीसदी लोगों का मानना है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो व्लादिमीर पुतिन कभी यूक्रेन पर हमला नहीं करते. सर्वे में जब डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के उत्तरों को देखा गया, तो उसमें से 85 प्रतिशत रिपब्लिकन और 38 प्रतिशत डेमोक्रेट ने इसका उत्तर दिया. हालांकि इस पोल में हिस्सा लेने वाले अमेरिकियों में से 38 प्रतिशत ने माना कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते भी तो पुतिन यूक्रेन पर हमला कर देते. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम
मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
बंगाल : 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, भारी बारिश का अनुमान
मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
ट्रंप पुतिन के मधुर संबंध थे
डोनाल्ड ट्रंप के आलोचकों का मानना है कि पुतिन के साथ पूर्व राष्ट्रपति के संबंध बेहद मधुर थे. लोगों ने उदाहरण देते हुए कहा, ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से रूस को जी -7 में शामिल होने का आह्वान किया था. बार-बार यूक्रेन की आलोचना की थी. अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन की स्वतंत्रता का डटकर बचाव किया. सदन ने दो बार ट्रंप पर महाभियोग चलाया था. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-wind-will-blow-at-a-speed-of-100-kmph-heavy-rain-forecast/">पश्चिमबंगाल : 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, भारी बारिश का अनुमान
Leave a Comment