Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के चार थाना क्षेत्रों में चार माह में 62 चोरी की वारदात

Paramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग शहर के चार थाना क्षेत्रों में जनवरी से अप्रैल तक चोरी के 62मामले दर्ज किए गए. इसमे सर्वाधिक 24 चोरी के मामले लोहसिंगना थाना क्षेत्र में हुए. सबसे कम 10 वारदात बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में दर्ज हुए हैं. सदर में 15 चोरी के वारदात सामने आए. वहीं कोर्रा में चोरी के 13 मामले दर्ज किए गए. दर्ज मामलों में चोरी, छिनतई और पशु तस्करी के मामले भी शामिल हैं. मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह और लोहसिंगना थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 50% से ज्यादा चोरी के मामले का खुलासा हुआ है और कई सामान भी बरामद किए गए हैं.

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-223.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पुलिस ने महिलाओं के गले से चेन छिनतई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गिरिडीह जिले के अब्दुल अंसारी और इनामुल अंसारी थे. थाना प्रभारी का कहना है कि काफी दिनों से दोनों आरोपी सक्रिय थे और महिलाओं को निशाना बना रहे थे. दोनों पर विभिन्न थानों हजारीबाग, गिरिडीह आदि में चोरी और छिनतई के कई मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं.

20 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा

सदर थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 लाख की बिजली तार चोरी का भी खुलासा किया गया है. इसे सिंदूर टॉल प्लाजा में लगे सीसीटीवी के खंगालने पर मुजफ्फरपुर से चोरी के एक आरोपी को पकड़ा गया. वहीं से बिजली तार भी बरामद किया गया. बिजली तार को ट्रक पर लोड करने वाले क्रेन को जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dozens-of-nirsa-youth-join-ncp/">धनबाद

: निरसा के दर्जनों युवा राकांपा में शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही