Search

 
 
 

रांची विवि में 622 और डीएसपीएमयू में 78 शिक्षकों के पद खाली

 
Rajnish Prasad Ranchi : रांची विश्वविद्यालय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. रांची विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कुल स्वीकृत पद 1144 हैं. इनमें 622 पद रिक्त हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के स्वीकृत पद 974 हैं, जिनमें 519 कार्यरत हैं. एसोसिएट प्रोफेसर के स्वीकृत पद 123 हैं, लेकिन एक भी कार्यरत नहीं हैं. प्रोफेसर के स्वीकृत पद 47 हैं, जिसमें 3 कार्यरत हैं. वहीं डीएसपीएमयू में शिक्षकों के कुल 166 स्वीकृत पद हैं, जिसमें 88 कार्यरत हैं. 78 पद रिक्त हैं. इसे भी पढ़ें -क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-couldnt-have-made-sachin-sehwag-found-a-way-to-fight-under-pressure-dravid/">क्रिकेट:

सचिन-सहवाग नहीं बन सकता था, दबाव में लड़ने का तरीका खोजा-द्रविड़

डीएसपीएमयू के 7 विभागों में स्थायी प्रोफेसर नहीं 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भूगर्भशास्त्र में 9 स्वीकृत पद हैं, सोशियोलॉजी में 2 स्वीकृत पद हैं. नागपुरी में स्वीकृत पदों की संख्या 3 है. खड़िया में स्वीकृत पद 1, मुंडारी में स्वीकृत पद 3, हो में स्वीकृत पद 2, संताली में स्वीकृत पद 3, पंचपरगनिया में स्वीकृत पद 2 हैं, लेकिन इन सभी विभागों में एक भी स्थायी प्रोफेसर नहीं है.

नई शिक्षा नीति लागू करना चुनौती भरा 

विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की संख्या आधे से भी कम है. वहीं नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी की जा रहीं रही है. शिक्षकों की कमी के चलते परेशानी हो रही है. हालांकि नई शिक्षा लागू करने के लिए लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पाठ्यक्रम बनाने के लिए झारखंड के सारे विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों का रांची विश्वविद्यालय में इसी महीने 6 दिनों की बैठक चली थी. इसे भी पढ़ें - पत्रकार">https://lagatar.in/journalist-kala-manch-organized-a-tribute-meeting-in-the-memory-of-late-theater-artist-ashok-pagal/">पत्रकार

कला मंच ने दिवंगत रंगकर्मी अशोक पागल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही