Search

 
 
 

XISS का 62वां दीक्षांत समारोह, 4 को गोल्ड मेडल

 
Ranchi: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में 62वां दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ. इसमें चार विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला, वहीं चार-चार विद्यार्थियों को रजत और कांस्य पदक दिया गया. चार विषयों में 253 छात्र-छात्राओं जिनमें ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 69 छात्र, रूरल मैनेजमेंट के 65 छात्र, फाइनेंशियल मैनेजमेंट के 59 छात्र और मार्केटिंग मैनेजमेंट के 60 छात्र हैं. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि लाइफ सॉल्यूशंस, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस, भारत और दक्षिण एशिया चेयरमैन के मनीष शर्मा रहे. एक्सआईएसएस निदेशक डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे ने 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, और पिछले वर्ष के संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया. [caption id="attachment_629440" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-12.jpg"

alt="" width="1600" height="1056" /> मुख्य अतिथि के हाथों प्रमाणपत्र प्राप्त करती छात्रा[/caption]

वैश्विक बाजार में पहुंचना आवश्यक: निदेशक

एक्सआईएसएस निदेशक डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे ने कहा की अकादमिक दृढ़ता और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर संस्थान के लिए अपनी क्षमताओं का विस्तार करने और वैश्विक बाजार में पहुंचने के लिए आवश्यक हैं. एक्सआईएसएस रिसर्च, एजुकेशन और इनोवेशन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपने छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक और नवीनतम संसाधनों तक पहुंचाना चाहते हैं. यह एक गर्व का पल है. जब आप सभी छात्र संस्थान में कठोर शैक्षणिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों पर भी बखूबी ध्यान देते हैं. यह देखना भी संतोषजनक है की सभी छात्र अपनी शिक्षा, कोर्स और उससे संबंधित गतिविधियों के साथ छात्र जीवन का आनंद भी उठाते हैं, निश्चित तौर पर यह आपके जीवन में सकारात्मक रूप से प्रतिबिंबित होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही