Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BBMKU में B ED की 637 सीटें खाली, 10 मई तक एडमिशन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: राज्य के सभी बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2021-23 के लिए रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया अब शुरू होगी. कॉलेजों से रिक्त सीटों पर नामांकन विभागीय अधिसूचना में उल्लेखित प्रक्रिया का पालन करते हुए करने का निर्देश दिया गया है. यह निर्देश उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक को दिया है. जारी निर्देश में उन्होंने नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों के बाद मेरिट लिस्ट के वेटिंग विद्यार्थियों का नामांकन आरक्षण के नियम का पालन करते हुए लेने को कहा है. सत्र 2021-22 में बीएड में बची हुई सीटों के लिए संबंधित कॉलेजों में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई तक कर दी गई है. आवेदन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर 10 मई तक कॉलेजों को एडमिशन लेना है. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के अधीन धनबाद व बोकारो के बीएड कॉलेजों में 637 सीटें खाली हैं. राज्य भर में 2189 सीटें खाली हैं. धनबाद में अलइकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 65, तथागत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 41, तैयब मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 42 के साथ सरकारी बीएड कॉलेज बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में 17, एसएसएलएनटी व आरएसपी झरिया में 9-9 सीटें समेत अन्य कॉलेजों में सीटें खाली हैं. यह भी पढ़ें : डेको">https://lagatar.in/dhanbad-raid-on-the-premises-of-5-businessmen-including-deco-company-office/">डेको

कंपनी कार्यालय समेत 5 व्‍यवसायियों के ठिकानों पर छापा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही