Search

रांची में महज 90 दिनों में ही 638 अपराधी हुए गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही. इन दिनों अपराधी और उग्रवादियों की गिरफ्तारी में तेजी आयी है. पिछले 90 दिनों के दौरान रांची के अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 638 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य आपराधिक मामले में शामिल अपराधी हैं. इसके अलावा जहां पीएलएफआई के एक उग्रवादी विशाल शर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया गया, वहीं 10 लाख के इनामी पीएलएफआई उग्रवादी तिलकेश्वर गोप उसके साथी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इसे भी पढ़ें - महीनों">https://lagatar.in/seeing-vande-bharat-after-months-of-waiting-still-the-residents-of-barhi-are-disappointed/">महीनों

इंतजार के बाद हुआ वंदे भारत का दीदार, फिर भी बरहीवासियों में मायूसी

17 चर्चित मामलों का किया गया खुलासा

30 अप्रैल 2023: युवती की हत्या कर अनगड़ा जंगल में फेंकने वाला अपराधी गिरफ्तार. 24 अप्रैल 2023: टाटीसिलवे में पूर्व रेंजर के घर में हुए डकैती का खुलासा. 24 लाख रूपया बरामद. 12 अप्रैल 2023: सुखदेवनगर में गोलीबारी के पांच आरोपी गिरफ्तार. 18 मार्च 2023: नामकुम में गोलीबारी के मामले 12 गिरफ्तार. 12 मार्च 2023: कल्लू यादव हत्याकांड का खुलासा. 09 मार्च 2023: 8 वर्षीय बच्चे का अपहरण कांड का खुलासा. 06 मार्च 2023: अरगोड़ा में लूटकांड का खुलासा. 03 मार्च 2023: बीजेपी नेता चतुर साव पर गोलीबारी के चार आरोपी गिरफ्तार. 21 फरवरी 2023: मांडर में क्षेत्र ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का खुलासा. 20 फरवरी 2023: बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया. 13 फरवरी 2023: टीपीसी उग्रवादी द्वारा व्यक्ति का अपहरण कर हत्या करने के मामले का खुलासा. 10 फरवरी 2023: बेड़ो में हत्याकांड का खुलासा. 11 फरवरी 2023: बिहार, झारखंड और बंगाल का कुख्यात अपराधी सुन्नी सिंह गिरफ्तार. 05 फरवरी 2023: सीओ की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 05 फरवरी 2023: नगड़ी रंगदारी वसूलने वाला गिरफ्तार. 30 जनवरी 2023: बुढ़मू से 777 गोली, 31 खोखा, 7 वॉकी/टॉकी बरामद. 05 जनवरी 2023: पीएलएफआइ के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/on-first-day-in-new-building-hearing-case-jharkhand-education-tribunal-was-held-in-bench-5-judges/">हाईकोर्ट

के नए भवन में पहले दिन 5 जजों की बेंच में हुई झारखंड एजुकेशन ट्रिब्युनल केस की सुनवाई 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp