Search

 
 
 

63 वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप : अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखंड फाइनल में

 
Ranchi : 63वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड ने अपराजित रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया. मंगलवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में झारखंड और बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा. सोमवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 4-2 से मात दी. झारखंड कि ओर से क्रांति उरांव, प्रतिभा भोक्ता, ललिता बोयपाई और संजना उरांव ने एक-एक गोल किए. सुब्रतो कप 2024 अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में शुरू से ही झारखंड की बेटियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. टीम ने पिछले मैचों में दिल्ली को 7-0, गुजरात को 3-0, अरुणाचल प्रदेश को 13-0, त्रिपुरा को 2-0 से मात दी है. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/development-is-taking-place-in-the-entire-state-under-the-leadership-of-soren/">हेमंत

सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में विकास हो रहा हैः  मंत्री मिथिलेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड की बेटियों के दमदार प्रदर्शन पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर टीम को शुभकामनाएं देते लिखा - शाबाश बच्चों, फाइनल के लिए मेरी शुभकामनायें. सेमीफइनल में झारखंड की टीम के शानदार प्रदर्शन पर राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री बैद्यनाथ राम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पूर्व निदेशक सुशील कुमार वर्मा समेत खेल कोषांग के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और जीत की बधाई दी. इसे भी पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/two-arrested-with-illegal-lottery-tickets-in-giridih-cash-and-mobile-phone-recovered/">गिरिडीह

में अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल फोन बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही