Search

 
 
 

63वीं सुब्रतो कप: दूसरे मुकाबले में झारखंड ने गुजरात को 3-0 से दी मात

 
Lagatar Desk : दिल्ली के तेजस फुटबॉल मैदान में जारी 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम का दमदार प्रदर्शन दूसरे मुकाबले में भी जारी रहा. झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात को 3-0 के अंतर से पराजित किया. झारखंड की ओर से नैना कुमारी, संजना उरांव और बबिता कुमारी ने एक-एक गोल कर झारखंड को दूसरे मुकाबले में बढ़त दिलाई. इससे पहले 6 अगस्त को हुए पहले मुकाबले में भी झारखंड की बालिका टीम ने मेजबान दिल्ली 7-0 से बड़ी शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की थी. एक के बाद एक मुक़ाबले में झारखंड के दमदार प्रदर्शन पर राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री बैद्यनाथ राम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर समेत खेल कोषांग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी. इसे भी पढ़ें -चाईबासा">https://lagatar.in/nia-registers-case-for-recovery-of-rs-10-50-lakh-cash-walkie-talkie-and-gelatin-from-chaibasa-forest/">चाईबासा

जंगल से 10.50 लाख कैश,वॉकी-टॉकी व जिलेटिन बरामदगी में NIA ने किया केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही