Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई में 64.67 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न

Advertisement
Advertisement
Kharsawan:  कुचाई के विभिन्न बूथों पर मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. जानकारी के अनुसार कुचाई प्रखंड में कुल 64.67 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रखंड के 45,323 मतदाताओं में से 29,309 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें से 14,995 महिला व 14,314 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसे भी पढ़ें: खूंटी">https://lagatar.in/big-success-for-khunti-police-arrested-two-hardcore-militants-with-carvine/">खूंटी

पुलिस को बड़ी कामयाबी, कार्वाइन के साथ दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

सुबह सात बजे से ही बूथों पर पहुंचने लगे थे मतदाता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/24may7a.jpg"

alt="" width="600" height="263" /> मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान करने के लिये लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे. कुचाई प्रखंड के 10 पंचायतों में 129 बूथ बनाए गए थे. जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे तक 21.89 फीसदी, 11 बजे तक 47.46 फीसदी, एक बजे तक 60.59 तथा दोपहर तीन बजे तक 64.67 फीसदी लोगों ने मतदान किया. वहीं कुचाई प्रखंड के रोलोहातु पंचायत के सात बूथों पर सिर्फ एक फीसदी मतदान हुआ. जानकारी के अनुसार रोलाहातु पंचायत में कुल 12 बूथ बनाए गए थे. यहां मुखिया का पद भी रिक्त रह गया है. इसे भी पढ़ें: विशाल">https://lagatar.in/jharkhand-news-ias-ips-used-to-reach-vishal-chaudharys-house-in-the-dark-of-night/">विशाल

चौधरी के घर रात के अंधेरे में ऐसे पहुंचते थे IAS-IPS
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही