Search

 
 
 

चुनाव आयोग के आदेश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

 
 Ranchi : चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इस संबंध में डीजीपी द्वारा आदेश दिये जाने के बाद डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर दी. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया हैं. उसमें 53 सब इंस्पेक्टर रैंक, एक मेजर और दस इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी शामिल है.

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था 

गौरतलब है कि बीते दिनों झारखंड समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के निकट होने का संकेत देते हुए चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था  जिसमें कहा गया है कि आयोग की नीति है कि चुनाव वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाता है, जहां वह एक लंबे समय से तैनात है. इसलिए चुनावों से सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को वर्तमान जिले में बने रहने की अनुमति नहीं दी जायेगी. अगर वह अपने गृह जिले में तैनात है या उसने उसने पिछले चार वर्षों के दौरान उक्त जिले में तीन वर्ष वर्ष पूरे किए हैं, तो उसे स्थानांतरित किया जाये.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही