Search

 
 
 

64 पुलिसकर्मियों को मिलेगा ACP और MACP का लाभ, झारखंड पुलिस HQ ने जारी की लिस्ट

 
Ranchi :  64 पुलिसकर्मियों को एसीपी (एश्‍योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) और एमएसीपी (माडिफाइड एश्‍योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन योजना) का लाभ मिलेगा. इनमें 24 पुलिसकर्मी सेवानिवृत हो चुके हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इन पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है. गौरतलब है कि डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. जिसमें कुल 74 पुलिसकर्मियों को एसीपी और एमएसीपी का लाभ देने पर विचार किया गया. इनमें से 64 पुलिसकर्मियों को इस योजना का लाभ देने का फैसला किया गया. बाकि 10 पुलिसकर्मियों के एसीपी और एमएसीपी के लाभ मामले को अलग-अलग कारणों से होल्ड पर रखा गया है.

क्या होता है MACP स्कीम 

सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक, MACP स्कीम उन कर्मचारियों के लिए होता है, जिनका प्रमोशन नहीं होता है. इस स्कीम के तहत कर्मचारी को पूरे करियर में तीन बार फाइनेंशियल अपग्रेडेशन मिलता है. दरअसल MACP स्कीम के तहत कर्मचारियों को क्रमशः 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा के बाद तीन अनिवार्य फाइनेंशियल अपग्रेडेशन मिलता है. योजना के तहत जब कभी कोई व्यक्ति एक ही लेवल-वेतन में लगातार काम करता है और इस दौरान उसका प्रमोशन नहीं होता तो उसे 10 वर्ष की अवधि के बाद ऑटौमैटिक फाइनेंशियल अपग्रेडेशन मिल जाता है. इसके बाद कर्मचारी को नये ग्रेड वेतन के तहत सैलरी मिलती है, जो प्रमोशन से मिलने वाले वित्तीय लाभ के बराबर ही होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही