Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के 64 उर्दू शिक्षकों को मिलेगी प्रोन्नति, वरीयता सूची जारी

Ranchi : रांची में कार्यरत 64 उर्दू शिक्षकों को प्रोन्नति मिलेगी. इसको लेकर रांची जिला शिक्षा अधीक्षक ने वरीयता सूची जारी की है. बता दें कि शिक्षकों की नियुक्ति तिथि, विद्यालय में योगदान देने की तिथि और लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर नियुक्त शिक्षकों के मेधा क्रमांक के आधार पर 64 उर्दू शिक्षकों की वरीयता सूची बनायी गयी है. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-demand-for-publication-of-priority-list-of-primary-teachers/">हजारीबाग

: प्राथमिक शिक्षकों की वरीयता सूची प्रकाशन की मांग)

प्रोन्नति और अन्य समस्याओं को लेकर विभागीय समिति का हुआ था गठन

बताते चलें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसी साल फरवरी में प्राथमिक शिक्षकों के हितों को लेकर आदेश जारी किये थे. इसके बाद आठ फरवरी को रांची व अन्य जिलों में प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियां की जांच व आवश्यक सुझाव देने के लिए विभागीय समिति का गठन किया गया था. विभाग ने गठित विभागीय समिति से प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित विभिन्न समस्याओं की रिपोर्ट मांगी थी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-3-lakh-naxalite-rajesh-oraon-killed-in-encounter-nia-and-jharkhand-police-were-on-the-lookout/">BREAKING

: मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख नक्सली राजेश उरांव, NIA और झारखंड पुलिस को थी तलाश

राज्‍य में 4,401 पद स्वीकृत, लेकिन केवल 702 उर्दू शिक्षक कार्यरत

बता दें कि झारखंड में उर्दू शिक्षक के 4,401 पद स्वीकृत हैं. लेकिन केवल 702 पदों पर ही उर्दू शिक्षक कार्यरत हैं. अभी भी 3699 पद रिक्त पड़े हैं. योग्य शिक्षक नहीं मिलने के कारण उर्दू शिक्षक के इतने अधिक पद खाली रह गये थे. आजतक इन रिक्त पदों पर नियुक्ति ही नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : लव">https://lagatar.in/love-jihad-case-hindu-organizations-and-women-protest-demand-hanging-of-the-accused/">लव

जिहाद मामला : हिंदू संगठनों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन, आरोपी को फांसी देने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही