Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा सदन का 64वां स्थापना दिवस: कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल का 64वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया. समारोह के दौरान सेवा सदन ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा नागरमल मोदी सेवा सदन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक इसके संचालन व व्यवस्थाओं को बारिकियों से बताया. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कृष्ण मुरारी पोद्दार ने श्रधेय नागरमल मोदी की प्रतिमा का अनावरण किया. सदस्य वेद प्रकाश ने वैदिक मंत्रों से समारोह की शुरूआत की. अस्पताल की नर्सो ने सांस्कृतिक नृत्य पेश कर अतिथियों का स्वागत किया. इसके बाद अध्यक्ष अरूण छावछरिया ने बताया कि कोरोना काल में सीमित संसाधनों के बावजूद अस्पताल ने किस तरह रोगियों की सेवा की.

तीसरे ऑक्सीजन प्लांट का इंस्टॉलेशन जारी

कोरोना की दूसरी लहर में 400 रोगियों का इलाज किया गया. संचालन कर रहे वेद प्रकाश बागला ने बताया कि दूसरी लहर के दौरान अचानक ऑक्सीजन प्लांट में परेशानी हो गई थी. किस तरह से कर्मियों ने मरीजों को इस समस्या का पता भी नहीं लगने दिया और कुछ ही देर में व्यवस्था को दुरुस्त किया. उन्होंने बताया कि पहले एक ही ऑक्सीजन प्लांट था. दूसरी लहर में जरूरत पड़ी तो तत्काल एक प्लांट इंस्टॉल कराया गया. वहीं तीसरी लहर से पहले तीसरे ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है, यह जल्द पूरा हो जाएगा.

कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के कर्मियों को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया. विभिन्न केटेगरी के तहत 100 फीसदी उपस्थिति के लिए नर्सो को, खुद संक्रमित होने के बाद भी मरीजों की सेवा में लगे चिकित्सक, कर्मियों व प्रबंधन के लोगों को सम्मानित किया गया. साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने के लिए सफाई कर्मियों को भी पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में सेवा सदन ट्रस्ट के दो दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पैथोलॉजिकल">https://lagatar.in/rims-will-now-become-self-sufficient-in-pathological-investigation-extension-of-central-lab-will-start-in-15-days-after-high-courts-rebuke/">पैथोलॉजिकल

जांच में अब रिम्स बनेगा आत्मनिर्भर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद 15 दिन में शुरू होगा सेंट्रल लैब का एक्सटेंशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही