Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमजीएम-डुमरिया से 65 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार, मुसाबनी में भी शराब भट्ठी ध्वस्त

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को भी अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कई स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया. आबकारी विभाग के दल ने डुमरिया थाना अंतर्गत डुमरिया बाजार एवं एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाईपहाड़ी स्थित नवादा होटल में छापामारी कर अवैध तरीके से शराब बेचते हुए एक-एक विक्रेता को गिरफ्तार किया. इनमें डुमरिया का संजय गिरि और भिलाईपहाड़ी का रविन्द्र प्रसाद शामिल हैं. दोनों स्थानों से भारी मात्रा में अंग्रेजी व विदेशी शराब भी जब्त की गई है. इसके अलावा मुसाबनी थाना अंतर्गत बेनाशोल में एक अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया गया. मौके से भट्ठी संचालक फरार हो गया. उसके खिलाफ भी फरारी का मामला दर्ज किया गया है.

ये शराब हुई जब्त

  • 1. विदेशी शराब: 48.135 लीटर
  • 2. किंग्सगोल्ड व्हिस्की: (अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए) 750 मिली बोतल का 23 पीस (17.25 लीटर)
  • 3. जावा महुआ: 300 कि०ग्रा०
  • 4. महुआ शराब: 25.0 लीटर
  • कुल विदेशी शराब: 65.385 लीटर.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही