खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में 65.23% वहीं सिमडेगा विधानसभा में कुल 65.01% वोटिंग हुई simdega : सोमवार 13 मई को लोकसभा के चौथे चरण का मतदान हुआ. वहीं झारखंड के प्रथम चरण के चुनाव में खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू संसदीय क्षेत्र में वोट डाले गये. खूंटी लोकसभा क्षेत्र में काफी उत्साह में मतदाता दिखे. मतदाता सुबह 6 बजे से ही मतदान के कतार में लग गये थे. वहीं शाम पांच बजे के बाद भी मतदाता कतार मे लगे रहे. उनसे मतदान कराया गया. मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5 तक निर्धारित था. सिमडेगा जिला के दो विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई. सिमडेगा विधानसभा और कोलेबिरा विधानसभा. कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कुल 270 मतदान केंद्रों पर 65.23 फीसदी जबकि सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के कुल 301 मतदान केंद्रों पर 65.01 फीसदी मतदान हुआ. वहीं दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 65.12 प्रतिशत मतदान हुआ. इसे भी पढ़ें-लाठीचार्ज">https://lagatar.in/angered-by-the-lathicharge-hundreds-of-people-surrounded-guva-police-station-and-demanded-suspension-of-the-police-officer/">लाठीचार्ज
से नाराज सैकड़ों लोगों ने घेरा गुवा थाना, थानेदार को सस्पेंड करने की मांग की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/13rc_m_190_13052024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
से नाराज सैकड़ों लोगों ने घेरा गुवा थाना, थानेदार को सस्पेंड करने की मांग की
alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment