Search

 
 
 

2022 में 65,960 और 2023 में 59,100 भारतीयों को मिली अमेरिकी नागरिकता : रिपोर्ट

 
 Washington :   अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं (USCIS) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में कुल 59,100 भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता मिली. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष में 30 सितंबर, 2023 तक लगभग 8.7 लाख विदेशी नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता हासिल हो चुकी थी.  इनमें 1.1 लाख से अधिक मैक्सिकन को अमेरिकी नागरिकता मिली. वह पहले स्थान पर रहा. 59,100 नंबर के साथ भारतीय दूसरे स्थान पर हैं. फिलीपींस तीसरे स्थान पर रहा. उसके लगभग 44,800 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता मिली. चौथे नंबर पर डोमिनिकन गणराज्य रहा, जिसके 35,200 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता हासिल हुई. जानकारी के अनुसार सभी आवेदकों अमेरिकी नागरिकता का पात्र बनने के लिए आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम (INA) में निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा किया था. जिसके बाद उनके नामों पर अंतिम मुहर लगाई गयी.

भारत मेक्सिको के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है

वर्ष 2022 की बात करें कम से कम 65,960 भारतीय आधिकारिक तौर पर अमेरिकी नागरिक बन गये हैं. इसी के साथ जिन देशों के लोगों को अमेरिकी नागरिकता मिली है, उनकी संख्या के मामले में भारत मेक्सिको के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अमेरिकी सामुदायिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में विदेशी मूल के अनुमानित चार करोड़ 60 लाख लोग अमेरिका में थे, जो अमेरिका की कुल 33 करोड़ 33 लाख आबादी का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा है. स्वतंत्र कांग्रेशनल अनुसंधान सेवा (सीआरएस) की वित्त वर्ष 2022 के लिए यूएस नेचुरलाइजेशन पॉलिसी (अमेरिकी नागरिकता नीति) पर 15 अप्रैल की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 में 9,69,380 व्यक्ति अमेरिकी नागरिक बने. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकता पाने वाले लोगों में मेक्सिको में पैदा हुए लोगों की संख्या सबसे अधिक रही.

भारत, फिलीपीन, क्यूबा और डोमिनिकन गणराज्य के लोगों को सर्वाधिक संख्या में अमेरिकी नागरिकता मिली

इसके बाद भारत, फिलीपीन, क्यूबा और डोमिनिकन गणराज्य के लोगों को सर्वाधिक संख्या में अमेरिकी नागरिकता मिली. सीआरएस ने बताया कि 2022 में मेक्सिको के 1,28,878 नागरिक अमेरिकी नागरिक बने. उनके बाद भारत (65,960), फिलीपीन (53,413), क्यूबा (46,913), डोमिनिकन गणराज्य (34,525), वियतनाम (33,246) और चीन (27,038) के लोगों को अमेरिकी नागरिकता मिली. उसने बताया कि 2023 तक विदेशी मूल के अमेरिकी नागरिकों में भारत के लोगों की संख्या 2,831,330 थी जो मेक्सिको के (10,638,429) के बाद दूसरी सर्वाधिक संख्या है. इसके बाद इस सूची में चीन (2,225,447) का नंबर है. सीआरएस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका में रहने वाले भारत में जन्मे लगभग 42 प्रतिशत विदेशी नागरिक वर्तमान में अमेरिकी नागरिक बनने के लिए अयोग्य हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही