Search

 
 
 

घाना में 30 सितंबर से होगा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन : स्पीकर

 
  • विधानसभा में हुई राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक आम बैठक
Ranchi : झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बुधवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक आम बैठक स्पीकर सह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सभापति रविंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. स्पीकर ने जानकारी दी कि इस वर्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2023 तक घाना के अकरा में निर्धारित है. कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित न रह कर ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक्की में अपनी भागीदारी किस तरह निभा पाएं, इस पर भी सोचना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/211.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

लंबोदर महतो ने अपना अनुभव साझा किया

वर्ष 2022 के 65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन हेलीफैक्स, कनाडा में हुई थी, जिसमें प्रतिनिधि के तौर पर विधायक लंबोदर महतो ने भाग लिया था. बैठक में लंबोदर महतो ने अपने अनुभव को साझा किया. बैठक में सीपीए झारखंड शाखा के सचिव सह विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने वर्ष 2022-2023 का सीपीए झारखंड शाखा की लेखा-जोखा के संबंधित प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/secretary-angry-with-the-progress-of-pm-awas-yojana-told-the-officers-change-the-methodology/">पीएम

आवास योजना की प्रगति से सचिव नाराज, अफसरों से कहा- बदलें कार्यपद्धति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही