Search

तीर्थ दर्शन के लिए हजारीबाग से 67 मुस्लिम धर्मावलंबी रवाना

Hazaribagh : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के 67 मुस्लिम धर्मावलंबियों का एक जत्था बुधवार को अजमेर शरीफ, आगरा एवं फतेहपुर सीकरी के लिए हजारीबाग से रवाना हुआ. समाहरणालय परिसर से सभी हटिया रेलवे स्टेशन तक के लिए बसों से रवाना हुए. पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस तीर्थ दर्शन के लिए जिला योजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा और पदमा सीओ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. इस तीर्थ दर्शन यात्रा में हजारीबाग जिला से कुल 67 महिला-पुरुष व दो नोडल अधिकारी शामिल हुए. यह यात्रा 21 फरवरी तक तीन स्थलों के भ्रमण के साथ समाप्त होगी. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-fighting-stone-pelting-arson-and-vandalism-in-panki-of-palamu-section-144-applied-internet-service-closed/">Breaking

: पलामू के पांकी में दो पक्षों में तनाव, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp