Ramgarh : खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में छह दिवसीय 67 वां नेशनल एसजीएफआई वुशू गेम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शामिल होने के लिए रामगढ़ के विभिन्न स्कूलों के छह खिलाड़ी रांची स्थित खेलगांव पहुंचे हैं. जान लें कि पिछले साल सितंबर में रांची में राज्य स्तरीय एसजीएफआई वुशू गेम की प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें इन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे रामगढ़ जिले का नाम रोशन करते हुए अपना स्थान पक्का किया था. झारखंड सरकार ने सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों के लिए खेल गांव में 15 दिवसीय स्पेशल कैंप का आयोजन किया है.
67 वां एसजीएफआई नेशनल वुशू गेम : रामगढ़ के छह खिलाड़ी शामिल होने पहुंचे रांची
Last Updated: Jan 23, 2024 12:00 AM (IST)