Search

 
 
 

गोड्डा में 68.39%, पोड़ैयाहाट में 68.35% व महगामा में 65.11% मतदान

 

Godda : गोड्डा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ. गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 68.39 प्रतिशत, पोड़ैयाहाट में 68.35 प्रतिशत व महगामा विधानसभा क्षेत्र में 65.11 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान शुरू होने के बाद कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना के बाद उसे जल्द ही बदल लिया गया. पथरगामा मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 163 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान थोड़ा बिलंब से शुरू हुआ. बूथ नंबर 61 में भी गड़बड़ी को दुरुस्त करने के बाद मतदान आरंभ हुआ. मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखा गया. दिन के तीन बजे तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 60 का आंकड़ा पार कर चुका था. पहली बार वोट डालने आए युवा ज्यादा उत्साहित दिखे.

यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/63-63-voting-in-bokaro-district-dc/">बोकारो

जिले में 63.63% मतदान : डीसी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही