Ranchi : 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन इस बार रांची में होना है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. यह कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा. इस पुलिस ड्यूटी मीट में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के खिलाफ कार्रवाई के तरीकों को साझा किया जाएगा, ताकि इन समस्याओं पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा सके। इस पुलिस ड्यूटी मीट में आंध्र प्रदेश, बिहार, बीएसएफ, छत्तीसगढ़, सीआरपीएफ, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आईटीबीपी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, रेलवे सुरक्षा बल, एसएसबी, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के दल शामिल होंगे. इसमें लगभग 1500 पुलिस अधिकारी और कर्मियों के भाग लेने की संभावना है, जो देश के सभी राज्यों की पुलिस और अन्य संगठनों से संबंधित हैं.
रांची में 10 से 15 फरवरी तक आयोजित होगी 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट
Last Updated: Jan 06, 2025 12:00 AM (IST)