Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव में 69 मोस्ट वांटेड अपराधी झारखंड पुलिस के लिए बन सकते हैं चुनौती

 
 Saurav Singh Ranchi:  चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा  कर दी है. 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग होंगी और 4 जून को नतीजे आयेंगे. झारखंड में शांतिपूर्ण तरीके चुनाव कराना झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है. एक तरफ जहां नक्सलियों से निपटने की चुनौती होगी, तो वहीं दूसरी तरफ़ 69 ऐसे मोस्ट वांटेड अपराधी हैं, जो लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस के लिए चुनौती बन सकते हैं.

 69 मोस्ट वांटेड अपराधी, जो पुलिस की पकड़ से हैं बाहर

69 मोस्ट वांटेड अपराधी, जो पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, उनमेंं  प्रिंस खान, लखन सिंह, देव कुमार बिरूली, गुलशन बिरूली, मो. तबरेज, सिकन्दर जामुदा, राजू गगराई, गार्दी सोय, मंजित सिंह बारी, मार्कण्डेय सिंह कुटिया, सूरज सिंह, मो. अफरोज, अनवर अली, अरुण सिंह, आशा कच्छप, दिलीप उरांव, रोहित चंद, सूरज कोतवाल, मो. अफरोज, गौरव कुमार, महावीर यादव,  शामिल हैं. इनके अलावा राजू यादव, रोमित कुमार, शिबू मिश्रा, किशोर मंडल, अंकित जोशी, कारू, मो. आरिफ, अनवर अंसारी, डब्लू शेख, उमेश कुमार दास, रोहित कुमार, मजहर अंसारी, दीप ग्वाला, संतोष पांडेय, भरत साह, अरशद अली, परेश मंडल, कमलेश सिंह, चंगेज खां, कैशव कुमार, शहदेव मंडल, इंदर मंडल, अशोक वर्मा, कर्मा उरांव, रिंकू दास, मनोज गिरी, राजू मुंडा, अजीत प्रधान, महावीर मंडल, मो. इमरान, अमित दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, रंजीत सिंह, रवि रितेश नाग, सहजद, लुकमान अंसारी, लाखो भुइयां, दीपक कुमार, दीप यादव, डब्लू सिंह, सोएब मिर्जा भी मोस्ट वांटेड अपराधी हैं,  जो पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

जेल में बंद रहने के बाद भी कई अपराधी हैं सक्रिय

झारखंड पुलिस के लिए आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह चुनौती बने हुए हैं.  इनमें अमन साहू, अमन श्रीवास्तव, प्रिंस खान, विकास तिवारी, सुजीत सिन्हा, अखिलेश सिंह, सुधीर दुबे और डब्लू सिंह के  गिरोह शामिल हैं. डब्लू सिंह और प्रिंस खान को छोड़कर सभी गिरोह के सरगना जेल में बंद हैं. इसके बावजूद इन गिरोहों की सक्रियता कम नहीं हो रही है. सभी आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह झारखंड के रांची, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, जमशेदपुर और सरायकेला जिले में सक्रिय हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही