Search

 
 
 

रांची में 693 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, कल्याण मंत्री ने किया वितरण

Ranchi : झारखंड सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को रांची के TVS CM SOE, जगन्नाथपुर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने 10 विद्यालयों के 693 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं.
 

Ranchi : झारखंड सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को रांची के TVS CM SOE, जगन्नाथपुर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने 10 विद्यालयों के 693 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे मोशन एजुकेशन, से जोड़कर विशेष कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.


उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की. साथ ही कहा कि जिन बच्चों को स्कूल आने-जाने में दूरी की वजह से परेशानी होती है, उनके लिए यह योजना काफी मददगार साबित होगी और इससे स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी कम होगी.


गौरतलब है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल दी जाती है. वर्ष 2026-27 में रांची जिले के लिए 16,780 साइकिलों के वितरण की स्वीकृति दी गई है.


कार्यक्रम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA) रांची की परियोजना निदेशक मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक एनुल हक, TVS CM SOE जगन्नाथपुर की प्राचार्य और अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही