Search

 
 
 

6th JPSC: सुप्रीम कोर्ट में बुधवार के बाद गुरुवार को भी जारी रहेगी सुनवाई, जानिए आज क्या हुआ

 
Ranchi/New Delhi: छठी JPSC से जुड़े मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को हुई आंशिक सुनवाई के बाद अदालत ने बुधवार को मामले की विस्तृत सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस रवि कुमार की खंडपीठ में सुनवाई हुई. इस दौरान सफल अभ्यर्थियों के अधिवक्ता की दलीलों को कोर्ट ने सुना. काफी देर तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में सुनवाई जारी रखते हुए गुरुवार की तिथि निर्धारित की है. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
अब गुरुवार को सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में छठी जेपीएससी से जुड़ी याचिका पर पुणः सुनवाई होगी. वहीं प्रतिवादियों की ओर से उपस्थित अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने अदालत में लिखित बहस जमा कर दिया है. अब गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/list-of-women-criminals-in-jharkhand-is-also-long-their-cruelty-is-heart-wrenching/">झारखंड

में महिला अपराधियों की लिस्ट भी है लंबी, दिल दहला देती है इनकी क्रूरता
बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की डबल बैंच ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज कर दिया था. अदालत ने एलपीए 204 और 207 पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था. कोर्ट ने 7 जून 2021 को छठी जेपीएससी की नई मेरिट लिस्ट जारी करने का फैसला दिया था.जिसके बाद यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष पहुंचा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही