Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

6th JPSC मामला, हाईकोर्ट सोमवार को सुनाएगा फैसला,निर्णय पर टिकी निगाहें

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट छठी JPSC के अंतिम परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनाएगी. हाईकोर्ट के इस फैसले पर झारखंड समेत अन्य प्रदेशों के हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य टिका हुआ है. परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थी हाईकोर्ट के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने फरवरी महीने में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. हाईकोर्ट के द्वारा जारी कॉज़ लिस्ट में इस मामले को सूचीबद्ध किया गया है.

पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने  छठी  जेएसएससी  की मुख्य परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिका को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था. इसके साथ ही अदालत ने कहा था की जेपीएससी  सभी सफल अभ्यर्थियों की जानकारी प्रार्थी को सौंप दे, ताकि उन्हें प्रतिवादी बनाते हुए संशोधित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की जा सके.

इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/due-to-which-variant-of-corona-people-are-dying-hemant-gvt-will-know/82843/">कोरोना

के किस वैरिएंट से हो रही लोगों की मौत, पता करेगी हेमंत सरकार

प्रार्थियों की तरफ से पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन, अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा. वहीं जेपीएससी की और से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा. वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस मजूमदार एवं अन्य अधिवक्ताओं ने भी इस महत्वपूर्ण मामले में अदालत में अपने पक्षकारों की ओर से बहस की है. प्रार्थियों के अधिवक्ता ने जेपीएससी द्वारा जारी  किये गए अंतिम परिणाम में खामियां बताते हुए अंतिम परिणाम को चुनौती दी है. जबकि जेपीएससी के अधिवक्ता ने पूरी प्रक्रिया को नियमसंगत बताया है. अब हाईकोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है, यह देखना बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि हाईकोर्ट के फैसले पर राज्य के हजारों छात्रों और जेपीएससी से चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य टिका हुआ है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही